पाटन: पढ़ना लिखना अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान आज

पाटन। साक्षरता मिशन प्राधिकरण विकासखण्ड पाटन पढ़ना लिखना अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन बी आर सी भवन पाटन मे कल 17 सितम्बर को साक्षरता सप्ताह के समापन अवसर पर दोपहर 3 बजे रखी गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री ,विशेष अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश कुमार साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन के आतिथ्य मे संपन्न होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी दुर्ग होगे।कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी सह ब्लाक नोडल अधिकारी टी आर जगदल्ले उपस्थित रहेंगे।साक्षरता मिशन प्राधिकरण विकासखण्ड पाटन के प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर ने बताया कि असाक्षर शिक्षार्थियों को पढ़ाने में स्वयंसेवी शिक्षकों का बहुत योगदान दें रहे हैं । जिसके फलस्वरूप दुर्ग जिले के खंड पाटन समेकित प्रयास से साक्षर पाटन के ओर अग्रसर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *