पाटन। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन महकाखुर्द द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका ख्याति साहू मैडम और प्राचार्य डॉक्टर अंजना शरद के नेतृत्व में बीएड के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक श्री रुपेश कुमार गुप्ता सर के द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड डूमेश सर को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया। एवं संस्था की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती केमलता साहू को आधिकारिक तौर पर प्रिज्म पब्लिक स्कूल की प्राचार्य का पदभार सौंपा गया। तथा अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजना शरद ने बताया कि समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णायक की भूमिका में कॉलेज के भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। कार्यक्रम की इस कड़ी में दिनांक 7 सितंबर 2021 को गनियारी हाई सेकेंडरी स्कूल में b.ed की द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी एवं भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। जहां प्रिज्म कॉलेज की प्राचार्य डॉ अंजना शरद मैम के द्वारा स्कूल के प्राचार्य डॉ समीरन कुमार दास का स्वागत पुष्पगुच्छ और मेडिसिनल प्लांट पॉट देकर किया गया। इस अवसर पर प्रेस में कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा मधुर कंठ से सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। जिस का संचालन b.ed के प्रशिक्षणार्थी कमल नारायण द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य समीरन कुमार दास द्वारा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही प्राचार्य द्वारा आशीर्वचन के रूप में विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।
प्रिज्म कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
