रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन से साहू समाज की मांग पर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन का नामकरण ग्राम तेलीगुंडरा निवासी राज्य शासन से दानवीर भामाशाह सम्मान प्राप्त स्व.दाऊ रामचंद्र साहू के नाम से किया गया। स्कूूूल का नाम दाऊ रामचंद्र साहू के नामकरण करने पर तहसील साहू संघ पाटन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
गौरतलब हो कि दानवीर स्वर्गीय रामचंद्र जी साहू का गृह ग्राम है जिन्होंने पूरे अंचल में शिक्षा का दीप जलाने के लिए अपने 65 एकड़ कीमती कृषि भूमि का दान कर पाटन में हायर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण कराया है जहां अंचल के अनेक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल कर अपना बेहतर ढंग से जीवन यापन कर रहे है, जिनके कारण से उन्हें छत्तीसगढ़ शासन ने दानवीर भामाशाह सम्मान से भी सम्मानित किया है, दाऊ जी गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति थे जिन्होंने जीवन पर्यंत खादी वस्त्रों के साथ ही, अपने जीवन में भी आधुनिक मशीनरी सुख सुविधाओं वाले सामानों से भी दूर ही रहा है उनके खानपान बहुत ही शुद्ध सात्विक शाकाहारी पूर्वक रहा है, उन्होंने ही अपने गांव में रामकोठी जैसे एक आदर्श संस्था का भी निर्माण कराया था जो कि गांव वालों को विशेष परिस्थिति में आर्थिक रूप से धन सहयोग बहुत ही कम ब्याज दर में उपलब्ध करा कर समस्त ग्राम वासियों का मदद भी करते थे साथ ही दाऊजी जीवन पर्यंत अपने गांव के सरकारी स्कूलो के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का भी देखरेख किया करते थे।

