मछुवा कल्याण बोर्ड के दुर्ग सम्भाग प्रभारी एवं बोर्ड सदस्य का बेमेतरा जिला के मछुवा कृषक के समस्याओं का किया निराकरण

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के दुर्ग संभाग प्रभारी देव कुमार निषाद एवम् बोर्ड सदस्य विजय धीवर का बेमेतरा जिला के बेरला ब्लाक के जनपद पंचायत सभागार में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के मछुआ सहकारी समिति एवम् मछुआ कृषकों के साथ बैठक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी देव निषाद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया एवम् मछुआ कृषकों की समस्याओं का निराकरण अधिकारियों की उपस्थिति में किया साथ ही जाल वितरण किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाटन जनपद पंचायत सभापति सुरेश निषाद एवम् भुनेश्वर निषाद जिला कोषाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस व पाटन ब्लाक अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस युवराज निषाद व खुशिल निषाद एवम् मत्स्य निरीक्षक प्रियंका साहू, वी के पाटिल ,के के साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *