दाऊ के सिस्टम फेल, जाते जाते बटोरने में लगे- धर्मेंद्र बंजारे

रिपोर्टर: रोशन सिंह

उतई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी अफसरों को एक बार फिर परेशान किया जा रहा है। सरकार एक तरफ इस बार कोरोना और आर्थिक संकट के चलते तबादला नीति नहीं जारी करने का निर्णय लिया। निर्णय के उलट अचानक सवा सौ से अधिक प्रशासनिक और राज्य सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया। आम और खास लोग यह कहने लगे कि दाऊ जाती-बिराती पैसा बटोरने में लगी है।
जोगी कांग्रेस नेता धर्मेंद्र बंजारे का कहना है कि वहीं स्वयं उसके पार्टी के नेता भी यह कहने लगे हैं कि अब तो यह तय है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी जा रही है। आला प्रशासनिक अधिकारी भी इससे यही अनुभव करने लगे हैं। सत्ता में आने के बाद जब उसका कीड़ा काटने लगता है तो उसे यह पता नहीं चलता कि गलत और सही क्या है। जो निचले स्तर से यहां तक पहुंचते हैं वो दरियादिली के बजाय नीचता में उतर आते हैं। यहां पर यही भाव दिखाई भी दे रहा है। उच्च स्तर पर पदस्थ अफसर यहां तक कहने लगे हैं कि पौने तीन साल के सत्त्ता में अफसरों ने को उनका हुनर दिखाने का कोई मौका ही नहीं मिला। केवल गोबर की निगरानी करने हर विभाग के लोगों को दौड़ाया गया। कोराेना का समय आया तो हर अफसर मजदूरों की तिमारदारी में लगा दिए गए। नई सरकार में कोई नवा चार देखने में नहीं आया।
उल्टे भ्रष्ट्राचार को नया रास्ता खोल दिया। अब गोबर बह रहा उस पर रिपोर्ट लिखने का काम थानेदारों को दे दिया गया। गोबर तो अब हीरा हो गया।

पूरा सिस्टम फेल….

हर गली और नुक्कड़ में लोग पूछ रहे कि कर्ज लेकर किसान को पालने वाले दाऊ शहर की हालात तो देख लेते। एक घंटे की बारिश में लबालब हो गया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार ऐसी तस्वीर सामने आई है। अब कहते हैं कि बारिश में कोई सिस्टम काम नहीं करता, लोगों को घर में बैठना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि सरकार का पूरा सिस्टम अब डंप हो गया है। सत्ताधीश को जल्द ही घर में ही बैठना पड़ेगा। ऐसे ही विचार रहे तो आने वाले समय में शहर की सत्ता से भी हाथ धोना पड़ेगा। खैर अब उनकी मति मारी गई है तो कोई कुद नहीं कर सकता बस वक्त और वक्त की धार ही देखों। इधर दाऊ के एक मीठलबरा प्रवक्ता कहते हैं कि पूरा सिस्टम भाजपा के समय से बिगड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *