रानितराई में मेधावी छात्राओं का सम्मान,शाला प्रबंधन समिति का आयोजन

पाटन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई के नवीन भवन में आज मुख्य अतिथि सभापति जनपद पंचायत पाटन के रमन टिकरिहा ,ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश ठाकुर द्वारा कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्राओं को नि:शुल्क जूता वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छात्राओं को नियमित रूप से शाला आने एवं स्कूल ड्रेस में रहने हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत रानितराई के सरपंच निर्मल जैन द्वारा अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती बिमला देवी के स्मृति में प्रत्येक वर्ष कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ₹2500एवं कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 1500रुपये सम्मान राशि किया गया। इस वर्ष सम्मान राशि प्राप्त करने में कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी नेहा चक्रधारी पिता अशोक चक्रधारी को ₹2500 एवं कक्षा दसवीं में कुमारी वर्षा देवांगन पिता मधु लाल देवांगन को ₹1500 की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई में विशेष रुप से ध्यान देने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेश ठाकुर का जन्मदिन भी मनाया गया। अतिथियों द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य ललित ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर, भूधर सिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर श्रीवास, सुमित विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा एवं शाला के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

छात्राओं का सम्मान करते जनपद सभापति रमन टिकरिहा,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *