पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर अश्वनी साहू मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई खिलाकर एवं केक काटकर अश्वनी साहू को जन्मदिन की बधाई दिया। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य रूपचंद साहू, भेष आठे, सालिक साहू,जामवंत गजपाल सहित अन्य उपस्थित थे।