- वर्ष में 2बार 6 माह के अंतराल में होता है आयोजन 1 से 19 वर्ष के बच्चे है लक्षित समूह
- अच्छे शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है दवाई का सेवन
पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा 13 से 20 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत पाटन ब्लॉक के समस्त गांवों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि से बचाव के लिए कृमिनाशक दवाई मितानिनो के द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत घर घर जाकर खिलाया जा रहा है । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि कृमि मनुष्य के आंत में एक परजीवी के रूप में रहता है और मनुष्य जो भी खाद्य पदार्थ ग्रहण करता है उसे कृमि ग्रहण कर लेते है और जिसके कारण बच्चे कुपोषण, शारीरिक व मानसिक कमजोरी का शिकार होते है । छत्तीसगढ़ में ज्यादातर बच्चो में यह समस्या पाई जाती रही है इसलिए शासन ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में प्रत्येक 6 माह में बच्चों को कृमिनाशक दवाई देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया है ।उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी के स्वास्थ्य संयोजक बसंत कुमार साहू ने बताया कि कृमि के कारण बच्चों में रक्ताल्पता, कुपोषण, पढ़ाई में मन न लगना, शारीरिक थकावट ,मानसिक विकास अवरुद्ध होना आदि प्रभाव पड़ता है । कृमि हमारे शरीर मे गंदे हाथों से भोजन सेवन करने से ,नंगे पैर चलने से ,खुले में शौच करने आदि विभिन्न माध्यम से शरीर मे प्रवेश करते है और नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चबाकर तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की 1 गोली चबाकर खिलाया जा रहा है । खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों में कोई भी प्रतिकूल प्रभाव की स्थिती से निपटने के लिए सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष तैयारी किया गया है । ,आर के टन्डन,तालसिंह ठाकुर ,रिजवान अहमद, आर एस शांडिल्य, पूरन दीवान ,भाग्यलक्ष्मी धुरंधर, जयश्री वर्मा ,रूपा वर्मा ,खेलेंद्र कुर्रे ,मिथलेश साहू, दीपक साहू , नीलकमल साहू ,चितरंजन सोनकर, जगदीश साहू,ललित साहू आदि स्वास्थ्य संयोजक अपने अपनें क्षेत्र मे मॉनिटरिंग का कार्य कर रहे है। मितानीन देवला ठाकुर, सरिता साहू,पंच यादव,हेमपुष्पा,हिरमोतीन साहू,ममता यादव ने बच्चो को मोबिलाइज कर दवाई खिलाया।
