कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मिलेगा 50 से 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति

80 व इससे अधिक प्रतिशत पाने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ

बड़े प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने का सपना होगा साकार

भिलाई। वे माता-पिता जिनके बच्चे पढ़ाई में अच्छे है। बहुत अच्छा नंबर लाते हैं। जो अपने बच्चों को खूब पढ़ाना चाहते हैं। शहर के बड़े, सर्व सुविधायुक्त प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखते है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ा नहीं पाते। अब ऐसे माता-पिता का सपना जल्द पूरा होगा। इनके सपने को केपीएस ग्रुप द्वारा संचालित “कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स” पूरा करने वाला है।

“कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स” में एक बड़ी अनूठी और सराहनीय पहल हो रही है। वे छात्र-छात्राएं जो पढ़ाई में अच्छे हैं। जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन प्राइवेट कॉलेज की फीस देने में सक्षम नहीं है। ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 12 वीं में 95 या इससे अधिक प्रतिशत प्राप्त किए हैं। उसे केपीएस ग्रुप अपने डिग्री कॉलेज “कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज” में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देगी। और जो 80 या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। मतलब 80 प्रातिशत या इससे अधिक अंक पाने वालों को इस कॉलेज फीस में 50 प्रतिशत की छूट के साथ प्रवेश दिया जाएगा और 95 व इससे अधिक अंक पाने वालों के लिए पूरा फीस माफ होगा।

यह घोषणा काॅलेज के चेयरमैन श्री आनंद त्रिपाठी जी ने की है। उनका कहना है कि कोई भी छात्र-छात्राएं जो पढ़ाई में अच्छे है। उनके पढ़ाई में केपीएस ग्रुप सहयोग करेगा। 50 और 100 प्रतिशत छूट की घोषणा के बाद यह खबर तेजी से फैल रहा है। कालेज के मैनेजिंग डायरेंक्टर श्री विजय मैराल ने बताया कि केपीएस ग्रुप ने कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी खम्हरिया के कैम्पस में ही डिग्री कॉलेज कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज कर शुरूआत की है। डायरेक्टर डॉ. वाईआर कटरे ने बताया कि डिग्री कॉलेज में एडमिशन जारी है। सीटें सीमित है और प्रवेश के लिए विद्यार्थी आ रहे हैं। सीट भरने से पहले छात्र-छात्राओं को जल्द प्रवेश लेना होगा। पोर्टल 15 सितंबर तक खुला है। 16 सितंबर को लिस्ट जारी होगी और 17 सितंबर को एडमिशन लेना होगा। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज में बीएससी गणित, बीएससी बायो और बीकॉम कम्प्यूटर इन तीन विषय में एडमिशन जारी है। कॉलेज में बेहतर शिक्षा के लिए हाईटेक लाइब्रेरी, प्रोफेसर सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *