काउंसलिंग से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही



सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के प्रजनन,मातृ, नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य काउंसलर श्रीमती कंचन गुप्ता ने अप्रेल 2021 से अगस्त 2021 तक गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग 1503, प्रसूता – नवजात काउंसलिंग 81, परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों में से माला- N, छाया, ECP, अंतरा इंजेक्शन, कंडोम, कॉपर- t, की काउंसलिंग 849, परिवार नियोजन के स्थायी साधनों में ctt(महिला नसबंदी)-89, nsvt(बिना चीरा- बिना टांका पुरूष नसबंदी) की काउंसलिंग किया गया है।
खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने प्रेस को बताया कि गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो सके इसके लिए श्रीमती कंचन गुप्ता द्वारा गर्भवती महिलाओं को खान- पान , दवाओं का नियमित सेवन, प्रसव पूर्व विभिन्न जाँच, दैनिक कर्यो में सावधानियां, ख़तरों के लक्षण, परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों का उचित उपयोग ,प्रसव पूर्व -पश्चात जच्चा बच्चा खान-पान, साफ-सफाई, टीकाकरण, स्तनपान के फायदे आदि की काउंसलिंग कर लगातार क्लीनिकल एवं टेलीफोनिक फॉलोअप किया जा रहा है। जिसका लाभ उतई क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एल एन बंजारे ने मीडिया को बताया कि अंतरा परिवार नियोजन का एक लोकप्रिय और सुरक्षित साधन है इसे प्रसव के डेढ़ माह पश्चात माहवारी के सात दिनों के अंदर लगाना होता है और इसे तीन महीने के अंतराल में लगाया जाता है जिससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।यह साधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में निःशुल्क उपलब्ध है और इस क्षेत्र के हितग्राही इसका लाभ ले रहे हैं।
खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में श्रीमती कंचन गुप्ता द्वारा इस वर्ष अप्रेल से अगस्त तक कुल 3512 हितग्राहियों की काउंसलिंग उक्त सेवाओं से लाभान्वित हेतु की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *