गुड्डु रामगोपाल यादव को छ.ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के महासचिव बनाये गए

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 क्रमांक 44 सन 1977 की उप धारा 3 को उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु ओम प्रकाश साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा समाज के दायित्वों के निर्वहन करने के लिए प्रदेश संरक्षक  लीला राम साहू, बलिराम सिन्हा संगठन मंत्री, देवाराम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, फूलचंद वेद, जिला अध्यक्ष  फूलचंद दीवान के अनुमति से गुड्डू राम गोपाल यादव  को अनुभवों व क्षेत्र में किए गए रचनात्मक कार्य क्षमता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ का महासचिव नियुक्त  किया गया।
गौरतलब हो कि गुड्डू रामगोपाल बस्तर संभाग का युवा प्रकोष्ठ यादव समाज का अध्यक्ष भी है समाज में काफी अच्छा पकड़ होने के साथ-साथ सभी समाज में लोकप्रिय है ऐसे युवा को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर संघ ने हर्ष जताया है।
गुड्डू राम गोपाल को महासचिव बनाये जाने पर गंगाराम बघेल प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुरेश पटेल जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ कांकेर, फूलचंद दीवान जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ कोंडागांव, हरीश चंद्र निषाद, भागीरथी बघेल, रितेश यादव कोंडागांव कोषाध्यक्ष यादव समाज, योगेश मोहन लाल यादव, संतोष साहू,निर्मल सिन्हा
सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *