पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाए रायपूर डा प्रशांत श्रीवास्तव के द्वारा गत दिवस सुपरवाइजरो को बीईईटीओ पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया। जिसमे सेलूद की सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रकांता साहू एवं झीठ के सुपरवाइजर आर के श्रीवास्तव दोनो कर्मचारियों को बीईईटीओ पद पदोन्नति हुई है। चंद्रकांता साहू सामु स्वा केंद्र रिसाली एवं आर के श्रीवास्तव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद झीठ मे पदोन्नति होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन मे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा बिदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मुख्य अतिथि के रूप मे खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने दोनो कर्मचारियों का पाटन मे सुपरवाइजर के पद पर कार्य की प्रंशसा करते हुए नवीन पद पर अधिक दृढ़ संकल्प होकर एकाग्रता के साथ लक्ष्यो को प्राप्त करने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिहंदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से पदोन्नति रूकी पडी थी। बीईईटीओ प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बी एल वर्मा ने बताया कि निश्चित रूप से कर्मचारियों मे खुशी का माहौल है । अन्य पदो की पदोन्नति शीघ्र की जानी चाहिए मौके पर सेक्टर झीठ के सुपरवाइजर श्रीमती अंजनी यादव,श्रीमती सविता साहा,पाटन के सुपरवाइजर के के वर्मा ,श्रीमती सुरेखा राठौर,गाडाडीह.के संदीप चंदाकर सेलूद के आर के टंडन ओर रानीतराई के आर के बंजारे बीपीएम पूनम साहू ,जीवन, लक्ष्मी सहित बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
चंद्रकांता साहू की रिसाली बीईईटीओ पद पर पदोन्नत्ति हुई
