रिपोर्ट-रोशन सिंह
उतई।केंद्रीय विद्यालय सी.आई.एस.एफ. उतई भिलाई में शिक्षक पर्व का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों द्वारा कक्षाएं ली गयीं एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया, साथ ही नई दिल्ली से शिक्षक पर्व का संचालन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रसारण 08 सितम्बर को किया गया | कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन से विद्यार्थी तथा शिक्षकगण प्रभावित हुए, केन्द्रीय विद्यालय सी.आई.एस.एफ. उतई के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शिक्षक पर्व कार्यक्रम के ऑनलाइन टेलीकास्ट को देखा | विद्यालय में इस कार्यक्रम के सफल प्रसारण को देखने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यवस्था की गयी|
