उतई। जिला साहू संघ, दुर्ग एवं तहसील साहू संघ, दुर्ग (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव जी के पुण्यतिथि दिनॉंक 14/09/2021 को दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला साहू संघ दुर्ग सहित तहसील अध्यक्ष , स्थानीय पदाधिकारियों, नगर पंचायत के पार्षदों की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, अति विशिष्ट अतिथि गृह, लोक निर्माण मंत्री छ.ग. शासन एवं छग प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, विशिष्ट अतिथि कृषि ऊपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगी ।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला साहू संघ, दुर्ग सहित तहसील अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारियों और नगर पंचायत के पार्षदों ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को समाज की महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू, स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू और स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, एसडीएम विनय पोयाम, सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना के कारण पार्किंग स्थल सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।

मौके पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू , जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष यतीश साहू,तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू,नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, प्रेम लाल साहू,जगदीश दीपक,भीखम हिरवानी,पीडब्ल्यूडी एसडीओ ओगरे,उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय, प्रह्लाद वर्मा, किशन हिरवानी,रोहित साहू, तुलुराम साहू,सुमंत साहू,हिमांचल साहू, खिलावन साहू,गुलाब साहू, ऋषि साहू, छंगा साहू, नंदकुमार गजपाल, राधेलाल साहू, लक्षमण साहू, लखन साहू,अमरचंद साहू, शुभम बम्भोले, टिकेंद्र साहू,डॉ सुमन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
