उतई….नगर का गायत्री मंदिर तिराहा खोपली मार्ग रोजाना यूं ही जाम की स्थिति बनी रहती हैं जब गौधन सड़क से नीचे खाली जगह बारिश के कारण गीली व किचड़मय हो जाने के कारण सिमेंटीकृत सड़क पर आ जाती है। दुपहिया वाहन धीरे धीरे किनारे से सड़क से नीचे उतार कर अपने वाहन निकाल तो लेते हैं किंतु किचड़मय स्थान होने के कारण दुपहिया वाहनों के फिसलने से दुर्घटना का भय बना रहता है।चौपहिया वाहन निकालने गौधन को हटाना पड़ता है तब कहीं जाकर वाहन निकलते हैं।यह स्थिति सुबह से दोपहर तक बनी रहती है क्योंकि अभी खेतों में फसल होने के कारण इन्हें यदि खुला छोड़ दें तो खेतों के फसलों के चरने का डर बना रहता है। चारागान की भूमि पर निकाय द्वारा गौठान निर्माण की प्रक्रिया प्रगतिशील है।जिसके बनने के बाद शायद इस स्थिति से छुटकारा मिलेगा। उक्त पुराने गौठान स्थल से लगकर नगर यादव समाज द्वारा अपने आराध्य देव श्री कृष्ण की प्रतिमा पहाड़ उठाए स्थापित की गई है जिसके आयोजनों में भी खासकर जन्माष्टमी में बारिश हो जाने से आयोजनों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं यादव समाज ने गौठान अन्यत्र स्थापित होने के बाद भी उक्त स्थल में ब्रिक टाइल लगाकर इसे मजबूत करने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी से की है ताकि आयोजनों में होने वाली तकलीफों से छुटकारा मिल सके।
सतीश पारख की कलम से…..
