छुरा विकास खण्ड के दूरस्थ आदिवासी अंचल में कोविड -19 सहायता केंद्र की शुरुवात

छुरा…….छुरा विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी अंचल ग्राम विजयनगर जो कि उड़ीसा सीमा से लगा हुआ है जहाँ कासा व लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद व समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से कोविड-19 सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पटपरपाली के सरपंच श्री सूंदर सिंह ठाकुर व संगठन मुखीया के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर दीपप्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया, इसके बाद अतिथि व संगठन मुखिया के सहयोग से फीता काटकर कोविड सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन कर स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में लोक आस्था सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमनारायण मानिकपुरी ने सेंटर को प्रदाय की जाने वाली उपकरण के बारे में जानकारी दिया कि कोविड के लक्षण या पॉजिटिव के दरमियान हमें सांस लेने में तकलीफ होती है, इसका कारण है हमारे शरीर मे आक्सीजन की कमी होना जिसको हम आक्सिमिटर के द्वारा माप सकते है, यदि हमारे शरीर मे आक्सीजन का स्तर कम है तो तुरंत डॉक्टर के पास दिखाये या 108 सेवा का लाभ भी ले सकते है। संक्रमण के कारण तेज बुखार भी होता है, शरीर मे तापमान का मापन हेतु हम थरमामीटर का उपयोग कर सकते है, हमारे शरीर की ब्लड प्रेशर, शुगर का माप हमे बीच बीच मे करवानी चाहिए यह सुविधा आपको इस सहायता केंद्र के माध्यम से निशुल्क प्राप्त हो रहा है। अगले उदबोधन में सरपंच सूंदर सिंह ने कहाँ कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है हमारे गांव में कोविड सहायता केंद्र के खुल जाने से हमे कही भी भटकना नही पड़ेगा, कोविड संबंधित लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच ,इस सेंटर के माध्यम से करवा सकते है। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान की सचिव सु श्री लता नेताम ने कहां कोविड हमारे जनजीवन के सामाजिक, आर्थिक व सभी स्तर को पूर्ण रूप से प्रभावित किया है, कोविड के कारण खाद्य सुरक्षा, लोगो के रोजगार छीन लिए गए,इस संक्रमण काल में कई बच्चे अनाथ हो गए, कई महिलाये विधवा हो गई, कई परिवार बेसहारा हो गए इसलिए हमें संभावित तीसरी लहर की तैयारी करना होगा,ताकि हम अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख सके इस कार्यक्रम में तापमान का मापन, ब्लड प्रेशर टेस्ट, शुगर टेस्ट भी करके दिखाया गया। कोविड सहायता केंद्र को बीपी मशीन,शुगर मशीन,थरमामीटर, आक्सिमिटर, तापमान स्कैनिंग मशीन, मास्क, पैरासिटामॉल का टैबलेट, ग्लब्स, सेनेटाइजर व पोस्टर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन मुखिया, दशमती बाई नागेश,अदम सिंह, प्राण सिंह, सिया राम, एवं संस्थान से तुलेश्वर साहू, नंद कुमार, पोखन ध्रुव, निशा, भारत, महेंद्र का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *