संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने स्थानीय खेल गोंटा के माध्यम से बच्चों को सिखाया गिनती एवम जोड़ ” बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधि में लिया हिस्सा

पाटन। संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया । अवलोकन के दौरान उन्होंने कक्षा दूसरी के बच्चों के साथ स्थानीय खेल के माध्यम से खेल-खेल में गणित विषय में गिनती , जोड़ को रोचक ढंग से सीखाने का प्रयास किया । स्थानीय खेल–गोंटा के माध्यम से गिनती एवम जोड़ के सवाल को हल करके बताया । उसके बाद बच्चों ने स्वंय से गोंटा के खेल द्वारा गिनती , जोड़ के प्रश्नों को उत्साहपूर्वक हल किया । कक्षा शिक्षिका श्रीमती एम.एस.खलखो द्वारा नियमित रूप से बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण दिया जा रहा है जिससे बच्चे उत्साहपूर्वक गतिविधि में भाग लेकर सीख पा रहे हैं । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने प्राथमिक स्तर पर बच्चों को खेल के माध्यम से एवम गतिविधि आधारित शिक्षण द्वारा सीखाने पर जोर दिया । प्रत्येक बच्चे को अवसर प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभा को सामने लाने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया । इसके अलावा बेसलाइन आकलन के संदर्भ में भी कक्षा 5वीं के बच्चों से पर्यावरण विषय के प्रश्रपत्र पर चर्चा किया एवम प्रश्न किये , बच्चों ने बहुत ही सहजता से जवाब दिए । उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ने कक्षावार विषयवार निर्धारित लर्निंग आउटकम की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयास करने सुझाव दिया । अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख खेलावन कुर्रे , श्रीमती लीना बघेल , कोमल सिंह ठाकुर , श्रीमती एम.एस .खलखो उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *