साहू समाज के जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कहना पड़ा भारी, बालोद जिले के भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा, समाज से मांगी माफी

भाजपा के बालोद जिला महामंत्री प्रमोद जैन के साहू समाज के जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कहने पर राजनीतिक बवाल मच गया है। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने निंदा प्रस्ताव जारी करते हुए चेतावनी दिया था कि 3 दिनों के भीतर समाज के प्रति अनैतिक टीका-टिप्पणी करने वालों के ऊपर पार्टी द्वारा कार्यवाही नही किया जाता है या सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगें जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। बालोद जिला में भी साहू समाज एवं जनप्रतिनिधियो के ऊपर अनैतिक टीका-टिप्पणी को लेकर साहू समाज मे आक्रोश व्यक्त किया था।
जिसके बाद भाजपा नेता प्रमोद जैन ने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।  भाजपा नेता प्रमोद जैन ने एक वीडियो जारी कर साहू समाज से माफी मांगते हुए कहा है मेरे द्वारा भाजपा जिला महामंत्री के पद से इस्तीफा दिया जा चुका है। मेरे द्वारा साहू समाज को किसी को व्यक्तिगत गाली गलौच नही किया गया है। मेरे द्वारा राजू अग्रवाल से निजी चर्चा हुई है। मेरे द्वारा किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुंचाना या गाली देना उद्देश्य नही था।
अगर मेरे किसी बातो से किसी भी व्यक्ति या साहू समाज को ठेस पहुंचा हो तो उसके लिए हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *