पाटन।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़पेन्ड्री के प्राचार्य डॉ. एस.के. टिकरिहा को 5 सितंबर 2021 को राजभवन में राज्यपाल पुरस्कार मिलने से अंचल में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
जब मंच में डॉक्टर टिकरिहा पुरस्कार लेने पहुंचे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी व्यक्त करते हुए स्वयं राज्यपाल महोदय से परिचय कराया कि मेरे क्षेत्र के उत्कृष्ट प्राचार्य हैं l पुरस्कार मिलने से शाला परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है । डॉ. एस के टिकरिहा को पुरस्कार मिलने से एसएमडीसी के अध्यक्ष चंद्रिका कश्यप, सांसद प्रतिनिधि लालजी साहू , विधायक प्रतिनिधि होरी लाल वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती त्रिवेणी बंजारे,सरपंच निलेश गनीर तथा अन्य सदस्यों ने भी डॉक्टर एस. के. टिकरिहा को बधाई दी है । उन्हें यह सम्मान चौपाल लगाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना, बच्चों में नहीं गांव में मानवीय मूल्यों के विकास का प्रयास करना , तथा शैक्षिक लेख लिखने पर मिला है । इससे पूर्व भी उन्हें विकास खंड, जिला एवं संभाग स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है ।
गोंड़पेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस.के. टिकरिहा को मिला राज्यपाल पुरस्कार
