आज दिनांक 04/09/2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई के साप्ताहिक सेक्टर बैठक में बी एम ओ निकुम डॉ डी के बेलचंदन एवम BETO व्ही एस रामटेके द्वारा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य आईसीसी कार्यक्रमों की उप स्वास्थ्य केंद्र वार समीक्षा की गई, उप स्वास्थ्य केंद्र डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सप्ताह में दो बार स्पूटम कलेक्शन हेतु खोपली और मचांन्दूर को चिन्हांकित कर सभी मेल RHO की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये गए, नेत्र दान पखवाड़ा के अंतर्गत प्रोग्रेसिव रिपोर्ट की जानकारी भी ली गई । इस अवसर पर MPS मुकेश कुमार मेश्राम, MPS (F) सोहागिन साहू, OAO दीप लता कनेरिया, NMAअल्का रावत सहित सभी RHOs M-F उपस्थित रहे।
