उतई क्षेत्र के लोगों में आई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता



Chc उतई में गैर संचारी रोगों के रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है विगत 5 माह के NCD क्लिनिक में आये हितग्राहियों की संख्या को देखते से तो यही लगता है।
अप्रेल में 118,मई में182,जून में263,जुलाई में275,अगस्त में253 इस तरह अप्रेल से अब तक कुल 1091 नये हितग्राहियों ने अपना पंजीकरण chc उतई के ncd सलाहकार श्रीमती रीना वर्मा के पास करवाये हैं।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के प्रभारी डॉ एल एन बंजारे एवम खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी व्ही एस रामटेके ने बताया कि गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना है जिसमें 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के समस्त स्त्री एवम पुरषों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा सभी प्रकार के कैंसर की फ्री स्क्रीनिंग एवम ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के chc उतई में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के रोगियों को फ्री स्क्रीनिंग एवं ईलाज उपलब्ध करायी जा रही है , और इसके लिए एक अलग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ भागवत रॉय अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *