✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद / तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर दुर नेशनल हाईवे के उपर बसा आदिवासी बाहुल्य ग्राम तौरेंगा के कमारपारा में विगत तीन माह से सौर उर्जा के बंद होने से ग्रामवासियों के लिए अंधियारे में रात गुजारना मजबूरी बन गई है। ऐसा नही है कि इसकी जानकारी इसें संचालित करने वाले सौर उर्जा विभाग को नही है बल्कि ग्रामीणो द्वारा बंद पड़े सौर उर्जा लाईट व बैटरी को सुधार करवाने के लिये आवेदन निवेदन कर चुके है,लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुस्त रवैया अपनाते इन सब बातो से बेसुध है। ग्रामीणो द्वारा मांग किये जाने के बाद भी सौर उर्जा लाईट को सुधार करने मे कोई दिलचस्पी नही दिखाई जा रही है जिसके कारण ग्रामीणो को अंधियारे मे रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीण जहरीले जीवो से बचने के लिए मिटटी तेल के डिब्बे चिमनी के अलावा लालटेन के सहारे इन भोलेभाले आदिवासियो विशेष कर कमार जनजाति लोगो के पास कोई साधन नही दिख रहा है। सौर लाईट के अभाव मे रात के अंधियारे मे ग्रामीणो को सबसे ज्यादा खतरा जंगली जानवर व जहरीले जीव जन्तुओ से है जैसे ही शाम होता है यहां के लोग जंगली जीव जंतुओं एंव वन्य प्राणी से भयभीत हो उठते है। गांव मे संचालित सौर उर्जा लाइट व बैटरी खराब होकर केवल प्रदर्शनी के तौर पर ही शेष रह गया है जो लंबे समय से ठप्प पड़ी हुई है।

सरपंच ग्राम पंचायत तौरेंगा परमेश्वर नेताम, उपसरपंच अनुप कुमार कश्यप, पुनीत नेताम, बंसुनेताम, भोजलाल नेताम, टेकमरा सोरी, सखराम नेताम, फुलसिंह सोरी, ने बताया कि कमार पारा तौरेंगा में पिछले तीन माह से सौर प्लेट खराब है कई बार इसकी सुधार की मांग करते थक चुके है लेकिन इसे ओर विभाग द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है, आज कल मरम्मत किया जायेगा कहते है पर मरम्मत अब तक नही किया गया है, बारिश के इन दिनो में भारी परेशानियाें का सामना करना पड रहा है, ग्राम के सरपंच परमेश्वर नेताम ने बताया कि लगातार सौर उर्जा प्लेट सुधार की मांग करते थक गये है उन्होने कहा कि अब गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ एंव मैनपुर एसडीएम से एक बार फिर मांग करते है कि कमारपारा तौरेगा सौर उर्जा प्लेट की सुधार करवाया जाए।
कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने सौर उर्जा प्लेट बंद होने पर जताई नराजगी
कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी आज ग्राम तौरेंगा के कमारपारा का दौरा करने पहुचे थे, इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके समस्याआें को उन्होने सुना इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हे बताया कि पिछले तीन माह से सौर उर्जा नही जल रही है कई बार मांग कर थक चुके है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिस पर पिलेश्वर सोरी ने जल्द ही सौर उर्जा प्लेट को सुधार करवाने की बात कही है क्षेत्र के दौरे के बाद मैनपुर पहुचे कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने बताया कि तौरेंगा कमारपारा में पिछले तीन माह से सौर उर्जा प्लेट खराब है ग्रामीणों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद इस ओर क्रेडा विभाग द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जो पुरी तरह गलत है, एक तरफ राज्य व केन्द्र सरकार विशेष पिछडी कमार जनजातियों के विकास और उत्थान के लिए अनेक योजनाए संचालित कर रही है और सुविधा उपलब्ध करा रही है दुसरी ओर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम तौरेंगा में पिछले तीन माह से कमारपारा में सौर उर्जा प्लेट खराब है लगातार मांग करने के बाद क्रेडा विभाग के स्थानीय अधिकारियाें द्वारा ध्यान नही देने का और लापरवाही बरतने का उन्होने आरोप लगाया श्री पिलेश्वर सोरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे कल गरियाबंद पहुचकर इस मामले की शिकायत कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से करेंगे और लापरवाही बरतने वाले सबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग करेंगे ।
