पाटन। जामगांव (एम)परियोजना के अंतर्गत महुदा सेक्टर के झीठ व महुदा में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत प्रथम दिवस को महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तत्वाधान में किशोरी बालिकाओ का द्वारा सायकल व बाईक रैली निकालकर पोषण के प्रति जागरूक किया गया.जिसमे सायकल व बाईक रैली के साथ साथ पोषण के बारे में निम्न स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई जिसमें प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती रामबाई सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत झीट श्रीमती शशि सिन्हा,महुदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिशाखा फटेल,गीता साहु,शारदा साहु,राजेशवरी साहु,भगवती साहु,महुदा सचिव भुपेंद्र मार्टन व झीठ के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
महुदा में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कर सायकल व बाइक रैली निकालकर पोषण के प्रति जागरूक किया
