पाटन। तहसील साहू समाज पाटन के अरसनारा परिक्षेत्र के सभी इकाई में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में नगर साहू समाज पाटन का चुनाव साहू सदन अटारी में संपन्न हुआ।तहसील चुनाव अधिकारी खेमलाल साहू,परिक्षेत्र चुनाव पर्यवेक्षक कौशल बनपेला ,सह पर्यवेक्षक किशन हिरवानी की उपस्थिति में नगर साहू समाज पाटन नगर का चुनाव सम्पन्न किया गया। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष अनिल साहू के विगत तीन वर्ष के सफल कार्यकाल को देखते हुए नगर साहू समाज के सदस्यो ने अनिल साहू को दोबारा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चूना गया। वहीं अन्य पदाधिकारियों में पुरुष उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू , महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कालिंदी साहू ,महासचिव अनिल साहू(ध्रुव,) कोषाध्यक्ष मोती लाल साहू ,युवा प्रकोष्ठ सरजू साहू, परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि कुंजलाल साहू , सहसचिव श्रीमती अनिता साहू , संयोजिका महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शांति साहू ,संगठन सचिव भगवानी साहू ,श्रीमती दामिनी साहू ,प्रचार सचिव डामन साहू , प्रचार सचिव श्रीमती शैलेन्द्री साहू, कोषाध्यक्ष मोती साहू , नगर साहू समाज पाटन के पदाधिकारी बने।पाटन नगर के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी धनराज साहू , गंगादीन साहू , तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू , खेमलाल साहू ,दिनेश साहू , किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू , दिलीप साहू , लालेश्वर साहू , सहित सामाजिक स्वजनों ने बधाई दिए है ।
अनिल साहू दूसरी बार बने पाटन नगर साहू समाज अध्यक्ष
