सेलूद में गूंजा जय हो नंदलाल की,बच्चो ने फोटो मटकी, महिलाएं विविध स्पर्धा में शामिल हुई



पाटन। साइनिंग स्टार क्लब सेलूद द्वारा बजरंग चौक सेलूद में जन्माष्ठमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं व बच्चो के लिए विविध स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। साइनिंग स्टार क्लब बच्चो का क्लब है, इसके द्वारा समय समय इस तरह का आयोजन किया जाता है। शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई जो कि देर रात तक चलती रही। वही बच्चो व महिलाओं ने श्री कृष्ण भजन पर झूमे भी। विजेताओं को बच्चो ने पुरस्कृत भी किया। बच्चो को राधा कृष्ण बनाकर झांकी भी निकाली गई। इसके बाद श्री कृष्ण को छप्पन भोग खिलाया गया और दही हांडी श्री कृष्ण द्वारा फोड़ा गया और प्रसाद का वितरण किया गया।बजरंग चौक सेलूद में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति श्रीमतीं जयश्री वर्मा थी। वे भी बच्चो के साथ खूब इंजॉय किया। कालोनी के महिलाओं के साथ मुख्य अतिथि ने भी श्री कृष्ण की भजन पर झूमते नजर आए।श्रीमतीं वर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण ने राक्षसों का वध करने जन्म लिया। उन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया। वर्तमान में भी अपने काम को पूरी सत्य निष्ठा से करे तो कही कोई परेशानी नही होगी। श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सकारात्मक समाज की स्थापना कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन जिया निर्मलकर व बलराम यादव ने किया। मटकी फोड़ स्पर्धा में बालक, बालिका व महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साइनिंग स्टार क्लब के अध्यक्ष एकांश वर्मा, उपाध्यक्ष् प्रज्ञा वर्मा, सचिव अर्थ चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत यादव, सार्थक साहू, मानसी यादव, रिया वर्मा, अदिति वर्मा,कान्हा साहू, ओजस्वी साहू, आदि वर्मा, जिया वर्मा, चिराग, स्वर्णीम, खुशी साहू,अन्नपूर्णा वर्मा, पिंकी हिरवानी,कुसुम सेन, सुशीला यादव, रामेश्वरी वर्मा, मेनका निर्मलकर, दिलेश्वरी साहू, नीता वर्मा, गीता वर्मा, लता वर्मा, सतीश साहू, किशन हिरवानी, अनिरुध वर्मा, विष्णु निर्मलकर,भेषनारायण सेन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *