पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत मटंग के उपसरपंच सतीश कौशिक को पद से बर्खास्त कर दिया है। यह आदेश एसडीएम पाटन ने जारी किया है। साथ ही उपसरपंच पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सीईओ जनपद पंचायत पाटन को निर्देशित किया है।
गौरतलब हो कि ग्रामीणों ने उपसरपंच पर फर्जी तरीके से मनरेगा के राशि आहरण करने का आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत भी हुई थी। शिकायत की जांच की गई जिसके बाद कार्रवाई की गई।
मनरेगा में फर्जी बिल बनाकर राशि आहरण करने वाला उपसरपंच बर्खास्त
