सतनामी समाज ने पाटन क्षेत्र के लिए मांगा शिक्षा एवं सम्मान”,,,तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह

तहसील सतनामी समाज पाटन, स्थानीय सतनामी समाज सांतरा एवं सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 30 अगस्त को सांतरा में आयोजित तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में दिखा गुरु घासीदास जी के मानव मानव एक समान का स्वरूप व गुरु बालक दास जी के शौर्य प्रदर्शन एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के शिक्षा समता न्याय अधिकार का सम्मिलित रूप।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित गौरवजनों ने कहा कि “शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता”
युवाओं को प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए।
चाहे कितने भी मुश्किल आ जाए लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य के दिशा में निरंतर मेहनत करोगे तो एक ना एक दिन उसको पाकर रहोगे।
हम शिक्षा की तरफ बढ़े यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
केवल किताबी ज्ञान व रटने वाले शिक्षा से आगे नहीं बढ़ा जा सकता।
हम बेटियां अभी यहां खड़ी हो सकती हैं तो समाज की हर बेटी भी यहां खड़ी हो सकती है।समाज की सभी बेटियों को शिक्षा मार्गदर्शन प्रदान करें तो बेटियां भी समाज को सही दिशा की ओर ले जा सकती हैं। परिवार समाज बेटियों को भी शिक्षा का अवसर प्रदान करें।
व्यक्ति सपने देखें और इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करें तो कुछ भी असंभव नहीं।
ऐसे प्रेरणादायक अनुभव और मार्गदर्शन भरा उद्बोधन तहसील गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में उपस्थित पालक और बच्चे को दी गई।

तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ गुरु गद्दी पूजा एवं संत गुरु घासीदास जी , राजा गुरु बालक दास जी एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर तहसील सतनामी समाज पाटन एवं स्थानीय संत जनों व सुपर फिफ्टी प्लस के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
शोभायात्रा-
कार्यक्रम स्थल शीतला तालाब मंदिर से जय स्तंभ चौक तक डीजे के साथ सतनाम अखाड़ा सरोरा एवं पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री के शौर्य एवं भक्तिमय माहौल- प्रदर्शन के साथ जयस्तंभ चौक तक शोभायात्रा के के साथ पहुंचकर गुरु बालक दास जयंती पर जय स्तंभ में पालो चढ़ाया गया। शोभायात्रा का समापन पुनः कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर किया गया।इस दौरान सतनामी समाज के लोगों ने डीजे अखाड़ा के साथ लाठी-तलवार-भाला-व अन्य का रोमांच पूर्ण प्रदर्शन तथा पंथी के धुन में पंथी नृत्य और गीत के साथ अपने संतगुरूजनों को सम्मान अर्पित किए। जिसकी लोगों से काफी सराहना मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप के अध्यक्ष तेजेंद्र जोशी के द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन- संकल्प कराकर किया गया।
स्वागत भाषण तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल ने और पाटन क्षेत्र के लिए शिक्षा और सम्मान का मांग पत्र का वाचन सचिव कौशल रात्रे ने रखा। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पाटन क्षेत्र के सर्व समाज के बच्चों के लिए पीएससी एसएससी व्यापम हेतु निशुल्क कोचिंग मार्गदर्शन की व्यवस्था पाटन में किए जाने की अपेक्षा तथा पाटन क्षेत्र के सतनामी समाज को निगम मंडल आयोग में स्थान देने तथा ग्राम सांतरा में डाॅ भीमराव अंबेडकर पार्क हेतु ₹10 लाख स्वीकृत करने व पाटन तहसील अंतर्गत सभी पंथी पार्टियों को संस्कृति प्रकोष्ठ से10-10हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की मांग तहसील सतनामी समाज पाटन के द्वारा किया गया।जिसे उपस्थित सभी वर्गों के लोगों ने सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सहमति प्रदान किए।
तहसील सतनामी समाज पाटन ने पूर्व में भी मुख्यमंत्री के समक्ष दो बार पाटन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह में सर्व समाज के बच्चों के लिए निशुल्क पीएससी एसएससी व्यापम के निशुल्क कोचिंग की मांग कर चुके हैं तथा यह तीसरा मर्तबा है जब शिक्षा को महत्व देने वाली ऐसी मांग तहसील सतनामी समाज शासन ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है।

तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले पाटन क्षेत्र के गौरवजनों का सम्मान किया गया जिसमें पीएससी से चयनित -जज-दीक्षा बसंत देशलहरे छाटा, प्रेरणा वर्मा नवागांव। असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र बारले राखी, भोजराम कपूर पहंडोर, हितेंद्र वर्मा पंदर तथा उत्कृष्ट शिक्षक जागेश्वर चंद्राकर व प्रतिभाशाली बेटी जानकी मनहरे शामिल थे।

धन्यवाद ज्ञापन सांतरा के सरपंच चन्द्रशेखर कोसरे ने किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेंद्र मारकंडे ने किया

कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात पाटन क्षेत्र के युवा प्रकाश गोयल द्वारा बनाया गया राफ्टर टू इन वन बाइक मोटर वोट का प्रदर्शन शीतला तलाब में किया गया जिसका उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहना किया गया।व मुख्यमंत्री से प्रकाश गोयल के उज्जवल भविष्य एवं बेहतर प्रदर्शन हेतु हर संभव मदद की बात कही।
बलिदानी राजा गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में समरसता भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीण जनों ने समरसता भोज में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, अध्यक्षता सोहन बघेल अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन व विशेष अतिथि के रुप में महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, देवेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, सुरेंद्र गायकवाड अध्यक्ष तहसील सरपंच संघ पाटन सहित तहसील सतनामी समाज पाटन, स्थानीय सतनामी समाज सांतरा एवं सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिसमें से शीतकरण महिलवार संरक्षक, कौशल रात्रे सचिव, शिव प्रसाद देशलहरे उपाध्यक्ष भक्तू गायकवाड उपाध्यक्ष, दिनेश टंडन महासचिव, शिवनंदन बंजारे कोषाध्यक्ष,ओम टंडन सलाहकार,कौशिल्या महलवार अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,विधायक प्रतिनिधि राजाराम गहिरवार, बालाराम कोसरे,उप सचिव कामेश बंजारे,जनपद सदस्य त्रिवेणी बंजारे, सरपंच सांतरा चन्द्रशेखर, रूही सरपंच भारती जांगड़े,असोगा उपसरपंच रमेश टंडन, कोसरे,बी.एल.कुर्रे,एस.एल.मिर्चे, गैंदालाल डहरिया,दानेश मारकण्डे,दिलीप टंडन,अमित बारले,दशरथ गायकवाड, चन्द्रिका बघेल, राजकुमार मारकण्डे, भोजराम महिलवार, शिवचरण चतुर्वेदी,देवलगन चतुर्वेदी,मूशन धृतलहरे,जीवन धृतलहरे,चन्द्रशेखर मारकण्डे,रामा कुर्रे, मोती बघेल, शिक्षक तेजेंद्र जोशी, लोकनाथ सोनवानी, राजेन्द्र मारकण्डे,अंकेश महिपाल, भानमती कुर्रे, स्वाति मारकण्डे, कामिनी मारकंडे, प्रिया महिलवार, अमोल दास टंडन, संजय सोनवानी, राजेश बघेल, लक्ष्मी नारायण बंजारे, इन्द्र कुमार बंजारे,रवि जांगड़े, संतराम महिलांग,रवि महिलांग, भागवत मारकण्डे, प्रीतम मारकण्डे, नंदकिशोर सोनवानी सहित सतनाम अखाड़ा सरोरा, पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री,सतनाम चौंका कानाकोट तथा स्थानीय एवं पाटन क्षेत्र के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *