मुखिया का भव्य स्वागत मछुवा कल्याण बोर्ड द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , सभी मंत्रीगण , विधायकगण व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का दिल्ली से रायपुर पहुंचने पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सदस्य दिनेश फूटान, देव कुमार निषाद, विजय धीवर, प्रभु मल्लाह, आर. एन. आदित्य, श्रीमती अमृता निषाद तथा मछुवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश निषाद द्वारा एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया।विदित हो कि प्रदेश में ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद को लेकर मीडिया में बार बार उछाले जाने से परेशान हो आलाकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया था।इस कठिन परीक्षा में अपने पद बचाने में कामयाब होने पर आज रायपुर वापसी होने पर एअरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।तथा भूपेश बघेल जिन्दाबाद के गगनचुंबी नारे लगाये गये।
सीएम के रायपुर पहुँचने पर मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया स्वागत
