केयर इंडिया द्वारा कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के लिए सूखा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …


पाटन—ग्राम पंचायत गुजरा में केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के “समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम” के तहत सूखा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों, ग्रामीण एकल वृद्ध व्यक्तियों , विधवा महिलावों , दिव्यांगजनों तथा अति निर्धन लोगों को सूखा राशन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, युगल किशोर आडील कुर्मीगुंडा, राकेश आडील सरपंच ग्राम पंचायत कसही, पितांबर पटेल सरपंच ग्राम पंचायत गुजरा, विजय कुमार सुनहरे प्रधानाचार्य शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुजरा, योगेशवर पसाद द्विवेदी सर प्रधानाचार्य शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा, डॉक्टर नौशाद परवेज प्रोजेक्ट मैनेजर केयर इंडिया, की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें 20 गांव के, 80प्रतिििहटसस से अधिक दिव्यांगजन व असहाय 50 लोगों को सुखा राशन का वितरण किया गया, सूखा राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पंदर,कसही,सोरम,धूमा,मर्रा,गब्दी,बेलौदी, सुरपा,डीघारि,करेला,तेलीगुन्ड्रा,खर्रा,कुर्मीगुन्ड्रा,पहान्दा,अरसनारा,देवादा,रेंगाकठेरा,,दबारमोखली सहित 20 गाव से लगभग 375 जरूरतमंद हितग्राहियों को सुखा राशन का वितरण किया जाना है जिसकी शुरुआत ग्राम गुजरा से किया गया शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुजरा में केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास निर्माण का कार्य भी किया गया है जिसका शुभांरभ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन के द्वारा किया गया, प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ नौशाद परवेज ने संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप दी तथा युगल किशोर आडिल कुर्मी गुंन्डरा के द्वारा केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा संचालित कार्यों व योजनाओं की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, इस कार्यक्रम में समस्त फील्ड ऑफिसर केयर इंडिया तथा सभी सीआरपी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *