छुरा की बेटी खुशबू ने किक बॉक्सिंग भारत के लिये जीता गोल्ड

छुरा-सुंयुक्तत भारतीय खेल फेडरेशन आँफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैपियनशिप नेपाल के पोखरा में 12अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया।जिसमें देश अलग-अलग राज्यों के 82 खिलडि़यों ने भाग लिया था।जिसमें गरियाबंन्द जिले के छुरा विकासखंण्ड की बेटी कुमारी दुर्गा खुशबू चंन्द्राकर ने किक बाक्सिंक 50 किलो वर्ग में भारत के गोल्ड जीता।जिसको शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से युवा ब्लांक अध्यक्ष, वैद्य राज संघ जिला सचिव गरियाबंन्द यशवंत कुमार यादव,युवा ग्राम अध्यक्ष मोंहदा नूतन मरकाम,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित,इंटक जिला अध्यक्ष शंशाक चौबे,इंटक ब्लांक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर, जनभागीदारी विधायक प्रतिनिधि रितेश दीक्षित, बीजेपी नेता शीतल ध्रुव ,दुलार सिंह,पंकज ठाकुर,इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *