पाटन। विकासखण्ड पाटन के चर्चित ग्राम अचानकपुर में बुधवार की रात को रात्रि करीब 9 बजे कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी श्यामलाल साहू को उनके मोबाइल में एक खदान के मुंशी द्वारा जान से मारने की धमकी दिया है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा उतई थाने में की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अचानकपुर में एक ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने से बिजली पोल टूट गया। बिजली पोल टूटने से गंभीर हादसा होते -होते बची। बिजली पोल टूटने के बाद ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चालक से पूछा तो उनके द्वारा बताया गया कि गाड़ी मित्तल कंपनी का है साथ उनके द्वारा अपने मुंशी से बात करने के लिए उनका मोबाइल नंबर दिया गया। मुंशी के मोबाइल पर कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी द्वारा फ़ोन करने पर उन्हें गंदी गालियां देते हुए मुख्यमंत्री, कलेक्टर जिसको शिकायत करना है करलो कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दिया गया। जिसकी जांच करने उतई थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।
