रायपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से उनके रायपुर निवास पहुंच पूर्व कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग व समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने सौजन्य भेंट कर पारिवारिक चर्चा सहित अपने पूर्व विधानसभा से संबंधित राजनीतिक ,संगठनात्मक चर्चा किए ,वही पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री के कुशलक्षेम पूछ परिवार की कुशलता जाना ,वही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ व जनता जनार्दन के विषय में जानकारी लिए । साथ में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह से भेंट कर आशीर्वाद लिए ।
