अंचल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,,,अमलीपदर युवासंघ के युवाओं ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलिपदर–गत 15 अगस्त को 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमलीपदर अंचल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस
को बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया!
ज्ञात हो कि क्षेत्र के शासकीय एवं अर्धशासकीय समस्त स्कूलों एवं संस्थाओं में निर्धारित समय 7:30 बजे तिरंगे झंडे एवं महापुरूषों के छायाचित्र में पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया!क्षेत्र के व्यापारिक केंद्र अमलीपदर नगर मे भी स्वतंत्रता दिवस को हर्षोंउल्लास से मनाया गया!नगर के प्रत्येक चौक चौराहों में बड़े शान से तिरंगा फहराया गया!पिछले दो वर्षों के लाकडाउन के पश्चात फिर से रौनकता देखकर स्कूली छात्र- छात्रओं में एक खुशी की लहर दौड़ पडी़!इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं को पेन-कापी एवं मिष्ठान वितरण किया गया!
इस तरह अंचल में आपसी भाईचारे सौहार्द्रपुर्ण एवं शांतिपुर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *