लीना वराठे को प्रधानमंत्री श्रमदेवी पुरस्कार मिलने पर, राजपत्रित अधिकारी संघ ने दी बधाई


दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे की धर्मपत्नी श्रीमती लीना वराठे को, भारत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम देवी पुरस्कार देने की घोषणा करने पर, एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए लीना वराठे को बधाई दी है। ज्ञात हो कि भारत सरकार प्रति वर्ष प्रधानमंत्री श्रमश्री एवं श्रमदेवी पुरस्कार सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, अभिनव क्षमताओं, उत्कृष्ट कार्यों के लिए घोषणा करती है। वर्ष 2018 के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के आरसीएल विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत लीना वराठे को प्रधानमंत्री श्रम देवी पुरस्कार की घोषणा करने पर छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं हैं। लीना वराठे के साथ आरसीएल विभाग के खिलांजली टेमरे, स्मृति सिंह एवं ब्लूमी सान्याल को भी प्रधानमंत्री श्रम देवी पुरस्कार मिलने पर संगठन ने बधाई दी है।
प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार चार श्रेणियों में कुल 33 पुरस्कार प्रदान किये जाते है। प्रधानमंत्री श्रमरत्न पुरस्कार, प्रधानमंत्री श्रम भूषण पुरस्कार, प्रधानमंत्री श्रमवीर, श्रम वीरांगना पुरस्कार एवं श्रमश्री, श्रमदेवी पुरस्कार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *