✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत और गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक ने राजिम निवासी खुशी साहू को अपनी कार्यकारिणी में जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। खुशी पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिये जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसके अलावा वे राजिम मंडल भाजपा युवा मोर्चा कन्या शक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी भी संभाल रही है।
राजिम के राम मंदिर मे जिला भाजपा की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश साहू, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, श्रीमती ममता यदु, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता यादव, पूरण यादव, जेन्जरा सरपंच एवं महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती हीरा मणि साहू, कन्या जीवन ज्योति संयोजिका श्रीमती खुशी साहू, मंडल महामन्त्री नंदिनी साहू, राजिम पार्षद भरत यादव
बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनीष सिंहा बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी
विक्रम कुमार नागेश
बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत त्रिपाठी
उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने खुशी को उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।
खुशी ने कहा कि वह पार्टी की सच्ची सिपाही है और पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगी। खुशी को शोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

