दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले में आयोजित मुख्य समारोह में मोहम्मद अकबर, मंत्री छत्तीसगढ शासन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री जिला दुर्ग, पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। फिर गार्ड आफ आनर की प्रक्रिया की जाएगी और इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन आम जनता के लिए किया जायेगा।
ःः00ःः
