मिनी माता एवं रेशम जांगड़े जी के पुण्य तिथि पर झूम के बरसे बादल और अनुयाई-
महिला सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण तथा अंगना में शिक्षा का रूप भी देखने को मिला-
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि-
…गुरू घासीदास जी एवं ममतामई मिनी माता तथा रेशम जांगड़े जी के बताएं शिक्षा एवं सत्य के रास्ते में चलकर मानव समाज आगे बढ़े…
…..जहां बहन बेटियों का सम्मान वहीं सुख और शांति। तहसील सतनामी समाज पाटन सतनामी समाज की गौरव बेटी भारती जांगड़े सहित सभी बेटियों को सत्य के रास्ते में चलने की शिक्षा देते हुए सभी प्रकार से समाज के सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिलाया..
….जो बहन-बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते वह मानव समाज के लिए भी अहितकर है…
…..इसके पूर्व तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप ने सभी गांव में संविधान पुस्तक का वितरण किया है ।अब समाज के लोगों को इन्हें पढ़कर अपने अधिकार और कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सतनामी समाज रूही के संयुक्त तत्वावधान में तहसील स्तरीय मिनी माता एवं रेशम जांगड़े पुण्य तिथि का आयोजन ग्राम-रूही में किया गया।
इसके पूर्व तहसील सतनामी समाज पाटन एवं पाटन के वरिष्ठ जनों ने पाटन में मिनी माता चौंक एवं सतनाम भवन में मिनी माता के प्रतिमा एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा आरती कर ममतामई मिनी माता एवं रेशम जांगड़े के योगदान को याद करते हुए नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष हेमंत देवांगन ने कहा कि देश एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी माता एवं रेशम जांगड़े जी का योगदान अतुलनीय है जो इन्हें सभी के आदर्श एवं वंदनीय बनाते हैं। तत्पश्चात पाटन से तहसील सतनामी समाज पाटन के पदाधिकारीगण शोभा यात्रा के रूप में रूही पहुंचे।
इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। इसमें चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, जलेबी दौड़ ,फुग्गा फुलाना, सुई धागा शामिल रहा तथा शिक्षा सत्र 2020 21 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री के युवाओं ने बरसते पानी के बीच भी अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए मिनीमाता एवं रेशम जांगड़े जी के योगदान को रेखांकित करते हुए पंथी गीत-नृत्य एवं कला के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गुरु वंदना के पश्चात वर्षा की बूंदे जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही थी वही मिनीमाता एवं रेशम जांगड़े जी के पुण्यतिथि में शामिल अनुयायियों ने आयोजन में किसी प्रकार का कोई अवरोध होने नहीं दिया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के रूप में मातृ शक्तियों का विभिन्न रूप देखने को मिला जिसमें अतिथि, वक्ता एवं कार्यक्रम का संचालन भी मातृ शक्तियों द्वारा ही किया गया।
आयोजन में उपस्थित शिक्षिका भानमती कुर्रे ने मातृशक्तियों को घर के अंदर ही बच्चों की शिक्षा- दीक्षा के रूप “अंगना में शिक्षा” पर प्रकाश डालते हुए बहुत अच्छे ढंग से उपस्थित पालको एवं समाज के लोगों को घर में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ अनौपचारिक शिक्षा के रूप पर प्रकाश डालते हुए लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता के साथ योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में अतिथि एवं वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी जी समाज सेवी एवं भामाशाह सम्मान से सम्मानित ,अध्यक्षता सुश्री भारतीय जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत रूही, विशेष अतिथि श्रीमती कौशल्या महलवार पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रीमती ओम टंडन सलाहकार तहसील सतनामी समाज पाटन ,शकुंतला बांधे समाज सेविका, तामेश्वरी टंडन समाज सेविका, भानमती भारती शिक्षिका एवं अन्य जनप्रतिनिधि मातृशक्तियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन स्वाति मारकंडे रोजगार सहायिका एवं अनीता अनंत इंजीनियरिंग छात्रा ने किया।
कार्यक्रम के बेहतर संयोजन पर शिक्षादूत राजेंद्र मारकंडे का तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सतनामी समाज रूही के द्वारा सम्मानित किया गया
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात समरसता भोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में तहसील सतनामी समाज पाटन के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें सोहन बघेल अध्यक्ष, कौशल रात्रि सचिव, दिनेश टंडन महासचिव, शिवप्रसाद गायकवाड उपाध्यक्ष ,शिवनंदन बंजारे कोषाध्यक्ष, शीतकरण महिलवार संरक्षक, सेवक राम बांधे महासचिव प्रगतिशील सतनामी समाज रायपुर, संजय सोनवानी, राजेश बघेल, पप्पू जोशी, अमोलदास टंडन, लोकनाथ सोनवानी अध्यक्ष अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ, कामेश बंजारे सह सचिव, मूशन धृतलहरे सहित रूही के समाजिक कार्यकर्ता भागवत जांगड़े भंडारी, रवि जांगड़े ,महेश जांगड़े, भगवान दास, संतोष टोडर ,सूरज, सुखनंदन, अमन, जसोदा, सुनीता ,विमला, बसंता, दीपिका, धारणी, वर्षा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
