वैक्सीन के लिए धूप में तपस्या,,,,उमस भरी तपती गर्मी में घण्टों लाइन लगाने मजबूर आमजन

उतई..-कॅरोना काल में आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है खासकर मध्यम व निम्न वर्ग को और वह परेशानी अब भी समाप्त होने का नाम नही ले रही है। फ्री वैक्सिनेशन के बाद भी वैक्सीन की उचित उपलब्धता नही होने के कारण भीड़ है जो छटने का नाम नही ले रही।यह वाक्या चाहे शहरी छेत्र हो या ग्रामीण छेत्र आम हो चला है।सावन महीने में जब बारिश की झड़ी होती थी इस बार तपती व उमस भरी गर्मी से लोग तंगहाल है।और ऐसे समय मे सुबह साढ़े 6 बजे से 9/10 बजे तक वैक्सिनेशन हेतु टोकन के इंतजार में परेशान हो रही जनता। यह व्यवस्था लोगों के लिए अच्छी है किंतु धूप में इंतजार उचित नही विभाग को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आमजन राहत पा सके।

विभाग के कुछ लोगों द्वारा वैक्सिनेशन में भी सेटिंग के चलते इस व्यवस्था की अनिवार्यता बताई जा रही है क्योंकि लोग जहाँ वैक्सीन के लिए सुबह से घण्टों लाइन लगा रहे वहीं विभाग के कुछ की मिलीभगत से सेटिंग वैक्सिनेशन चलने की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हीरवानी ने बिना किसी भेदभाव के वैक्सीन लगने की सोच के चलते टोकन प्रारम्भ करवाया है जो निश्चित ही सराहनीय है ।किंतु इन्हें तपती धूप से राहत दिलाने यह लाइन स्कूल के बाहर मुख्य द्वार सड़क पर लगने से ट्रैफिक भी जाम होता है अतः यह व्यवस्था स्कूल परिसर के अंदर ही छाँव देते वृक्षों के नीचे की जानी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *