थल सेना भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 मार्च तक थल सेना रैली आउटडोर स्टेडियम कबीरधाम में 16 अप्रैल से प्रांरभ

उत्तर बस्तर कांकेर . जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आउटडोर स्टेडियम कबीरधाम में आगामी 16 अप्रैल से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक उम्मीदवार थल सेना भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो गया है तथा 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित वेबसाइट पर प्रवेश पत्र का तारीख और रैली के विवरण के साथ प्रिंट आउट लेना अनिवार्य होगा, जिसे भर्ती के समय प्रस्तुत करना होगा।
भर्ती हेतु वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपना पंजीयन करा सकतें है। पंजीयन के बाद संबंधित ट्रेड के योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के सम्बंध में विस्तृत जानकारी उपरोक्त वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। ऑनलाईन आवेदन हेतु 10वी. उत्तीर्ण अंकसूची में दर्ज नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, मैट्रिक प्रमाण-पत्र नंबर जो बोर्ड द्वारा जारी किया गया हो। आवेदक का ई-मेल पता होना आवश्यक है, साथ ही मोबाईल नम्बर अनिवार्य है। सभी आवेदकों को एक ओटीपी के माध्यम से अन्य सूचनायें अभ्यर्थी के मोबाईल नम्बर पर प्रेषित की जायेगी। इस भर्ती रैली में प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा, इन सभी में योग्य पाये जाने पर लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक आवेदक जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2020 को 17 से 23 वर्ष के सामान्य ड्यूटी सैनिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक नर्सिंग सहायक, वेटनरी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर एवं सैनिक ट्रेडमेन के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक स्वयं या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *