मिनीमाता जयंती के अवसर पर शिक्षा साहित्य एवं सांस्कृतिक में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान


मिनीमाता जयंती समारोह कार्यक्रम समिति तथा संयोजक पद्मश्री आर एस बारले के द्वारा दुर्ग जिले के शिक्षा के क्षेत्र सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति द्वारा चयन कर दुर्ग जिले के शिक्षक जिसमें शिक्षा साहित्य एवं सांस्कृतिक में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी विकासखंड पाटन के राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक संजय कुमार मैथिल को सामाजिक समरसता सम्मान तथा शिक्षा में गुणवत्ता विकास नवाचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी विकासखंड पाटन के मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित शिक्षक विरेंद्र कुमार साहू को सामाजिक समरसता सम्मान तथा बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी विकासखंड धमधा के शिक्षिका श्रीमती जयश्री देवांगन को मिनीमाता नारी शक्ति सम्मान से छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के हाथों सम्मानित किया गया।

इस अवसर पद्मा विभूषण डॉ तीजन बाई पद्मश्री आर एस बारले, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, अजय मोहनसहाय, डेविड निराला एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार तथा विख्यात अतिथि गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *