पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम अमलेश्वरडीह निवासी व्यवसायी हुमन लाल साहू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके स्मृति में उनके परिजनों द्वारा तहसील साहू संघ पाटन के सामाजिक भवन में शीतल जल पीने के लिए वाटर कूलर प्रदान किया गया।
मृत्यु पश्चात हिंदू धर्म में शांति भोज कराने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसमे परिजनों के द्वारा अपने रिश्तेदारों , सामाजिक जनों एवं ईष्ट मित्रों को दशगात्र के दिन भोज करवाया जाता है। ज्यादातर लोग भोज में विभिन्न प्रकार के पकवान, मीठा आदि भोज में करवाते है।
प्रदेश साहू संघ द्वारा मृतक भोज में सादा खाना खिलाने के लिए समाजिक पदाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित करते आ रहे हैं।
स्व. हुमन साहू के परिजनों ने भी मृत्यु भोज में सादा खाना खिलाया एवं अनेक प्रकार के पकवान खिलाने में खर्च होने वाली बचत राशि की तहसील साहू संघ पाटन को शीतल जल पीने के लिए वाटर कूलर उपहार में भेंट किए है। परिवार के द्वारा तहसील साहू समाज को वाटर कूलर भेंट किये जाने पर समाज के पदाधिकारियों ने परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, महासचिव खेमलाल साहू, ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, गंगादीन साहू, दिनेश साहू, पूरन साहू, किशन हिरवानी, धनराज साहू, कल्याण साहू, डुलेश्वर साहू, हरिशंकर साहू,धात्री साहू, कोमिन साहू, टेस राम साहू, कामता साहू, महेंद्र साहू,रामनारायण साहू,गरीबदास साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
स्व.हूमन साहू की स्मृति में तहसील साहू संघ पाटन के सामाजिक भवन के लिये परिजनों ने वाटर कूलर प्रदान किया
