उतई ।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उतई नगर के आदिवासी समाज द्वारा नगर के सभी गौरा चौरा मे पूजा अर्चना किया गया साथ ही समाज के गोंडवाना युवा शक्ति द्वारा बाइक रैली के माध्यम से नगर के सभी वार्डो में भ्रमण कर वार्डो में स्थित गौरा चौरा की पूजा अर्चना की गई। समाज के मातृशक्ति एवं पितृशक्तियो, युवाओं का सहयोग रहा ।जिसमें समाज के वरिष्ठ जेठूराम मंडावी , हरिशंकर ठाकुर, अमर सिंह,शीतल नेताम बहादुर सिंह, कलीन ठाकुर, नंदनी, रूखमणी,कुंज बाई, युवा साथी रानू नेताम, धनेश्वरी ,सोनल,रीना डाली, जीतेश,भरत, उमेश, हिमांशु, दुष्यंत,जीवन अजय सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी पार्षद योगेश ठाकुर एवं पार्षद संतोषी कुंजाम ने दी।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उतई नगर में आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई बाइक रैली
