छुरा* कृषि स्थाई समिति छुरा द्वारा गौतम सिंह दीवान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छुरा को सेवानृवित होने पर रिटायरमेंट के सुअवसर पर शाल एवं श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए कृषि स्थाई समिति के सभापति प्रहलाद यदु समेत समस्त सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए। इस अवसर पर सभापति यदु ने कहा कि जी. एस.दीवान साहब का भले ही 31 जुलाई 2021 को सेवानृवित हो गए है लेकिन सभी सदस्यों द्वारा समिति की बैठक के दिन विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। प्रलाद यदु द्वारा साथ किये कार्यो के बारे में बताया गया। मेरे कार्यकाल में दीवान साहब कभी भी किसानों का कृषि संबंधित कोई भी काम को नही रोके । क्योंकि वो खुद किसान घर से है। आज तक दीवान साहब को कभी किसी किसानों के साथ अधिकारी के रूप में काम करते नही बल्कि आम आदमी रूप में काम किया। वो हमेशा से सरल स्वभाव और खुश मिजाज आदमी रहे । आखिरी में सभापति और सभी सदस्यों के तरफ भगवान से दुआ मांगते हुए जी.एस. दीवान साहब और उनके परिवार का आने वाला कल मंगलमय एवं सुखमय जीवन के साथ सहसम्मान विदाई दिया गया ।जिसमे लगनी बाई साहू ,रिखीराम यादव, शशि मुखी नेताम सदस्य कृषि स्थाई समिति छुरा व सुनील साहू उद्यान विभाग ,सौरभ चंद्राकर मत्स्य, डॉ के.पी.शर्मा पशुपालन विभाग पुष्पलता ध्रुव ,राकेश कुमार आर्या मेमसिंग कंवर,सरोज केवट अलका ध्रुव, ज्योसिता तिर्की वरुण साहू ,संजय बघेल शिवकुमार साहू , रोमनलाल ठाकुर लखेश्वर यादव लक्ष्मी ध्रुव कृषि विभाग से उपस्थित थे।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सेवानृवित हुए
