रोका छेका अभियान एवं गौठान योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार कर रही है खानापूर्ति-हर्षा चन्द्राकर


पाटन । भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना गौठान एव रोका छेका अभियान का अनोखा विरोध का तरीका निकाल कर ग्राम फुंडा, में गौमाता को सड़क से हटाकर इस अभियान की असफलता को उजागर करने का कार्य कर रही है।विरोध प्रदर्शन के पूर्व श्रीमती चंद्राकर सहित उपस्थित अन्य लोगो के द्वारा हरेली पर्व के अवसर पर गौतामा की पूजा अर्चना कर आटे से बने लोंदी खिलाकर आशीर्वाद लिए।
उन्होंने बताया कि गौठान योजना के अंतर्गत सरकार ने गांव गांव में लाखों रुपये खर्च कर गौठान का निर्माण कराया गया है, उक्त गौठान में सरकार एव कांग्रेस पार्टी द्वारा समिति का गठन किया इस समिति में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही अध्यक्ष एव सदस्य मनोनीत किया गया है इस समिति को हर महीने दस हजार रुपये गौठान संचालन के लिए शासन द्वारा सहायता भी दी जा रही है, परंतु पूरे पाटन के एक एक ग्रामो में कही ऐसा नही लगता कि इनके गौठान समिति गौठान संचालन करने में किसी भी तरह से कोई भी गंभीरता दिख रही हो इनके समिति अपने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के किसी भी आदेश को गंभीरता पूर्वक नही मान रहे है जिसका परिणाम है, की आज गौमाता गौठान में न होकर सड़क में आ गईं है। केवल आदेश कर भुपेश बघेल की सरकार एव उनकी बनाई समिति सो गई है, पाटन में आये दिन सचिव , कलेक्टर, सीईओ सभी दौरा कर जानकारी ले रहे, आए दिन इनके दौरे से भी आम जनता की गाढ़ी कमाई के टेक्स के पैसे की बर्बादी हो हो रही पर परिणाम सिफर है इसलिए इन्हें जगाने इस तरह की अभियान की आवश्यकता है।

क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला जय वर्मा ने कहा कि गौठान व रोका छेका के नाम पर भूपेश सरकार द्वारा खानापूर्ति किसानों और आम जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास मात्र है। इस अभियान के प्रचार और क्रियान्वयन के नाम पर करोड़ो रूपये बर्बाद कर दिए गए, पर सड़को पर पशुधन की मौजूदगी अभियान की हवा निकलने की पुष्टि कर रही है।कार्यक्रम में मध्य पाटन मंडल महामंत्री व अरसनारा सरपँच हरिशंकर साहू, रामनारायण निर्मल, केजउ यादव,रवि वर्मा, रामानुज यादव, मनी राम वर्मा ,जेठमल जैन, डोमन निर्मल, छबि राम वर्मा ,राकेश शर्मा, बेनीराम ठाकुर, सन्तोष नायक, रोषन वर्मा, बडरी वर्मा, मनोज वर्मा, राजकुमार चंदेल, नवल किशोर यादव, धनंजय यादव, किशन साहू,नीलकंठ कश्यप, नित्या निर्मल,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *