उतई पुलिस की कार्रवाई थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार


उतई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आनंद साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना उतई में उमेश कुमार पटेल ग्राम उमरपोटी द्वारा 6 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की उतई स्थित शराब भट्टी में लाइन में लगकर शराब लेने खड़ा था इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेडमी मोबाइल कीमत ₹10000 एवं नगद ₹1000 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 290/ 2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडे के नेतृत्व में थाना उतई स्टाफ द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश दौरान आरोपी गुलशन डोडवानी पिता श्यामलाल डोडवानी उम्र 36 साल इंदिरा पारा bhilai-3 जानू एक रोल के पास भिलाई 3, जिला दुर्ग, इमाम गोश्त पिता नवाब जफर खान 24 साल कृष्णा नगर वार्ड 8 दुर्गा पारा दीपक किराना स्टोर के पास सुपेला जिला दुर्ग, मुकेश गाढ़ा पिता अनिल चक्रधारी उम्र 23 साल कृष्णा नगर वार्ड 05 विनायक के घर के पास सुपेला जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर प्रार्थी के चोरी की गई मोबाइल रेडमी एवं नगद ₹1000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा कीमत ₹50000 को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडे, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, राज कुमार देशमुख, राजेश मनी, अश्वनी कुमार, नारायण ठाकुर ,राजकुमार चंद्रा, महेश देवांगन , कौशलेन्द्र बघेल ,आकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *