जामगांव-आर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संग़ठन प्रभारी चन्द्रशेखर शुक्ला , दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देशानुसार 6 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उतपन्न खाद-बीज की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर पदाधिकारी गणों, एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त नेतृत्व में किया गया है। छत्तीसगढ़ के किसानो को तत्काल राहत पहुँचाये जाने हेतु, साथ ही छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ब्लॉक मुख्यालय जामगांव आर के सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस संग़ठन के सभी मोर्चा संग़ठन- प्रकोष्ठ विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारि गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पदाधिकारी गण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य गण, त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचित कांग्रेस परिवार के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, जामगांव आर के वरिष्ठ कांग्रेस जनो से लेकर ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के अंतर्गत आने वाले ग्रामो के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ग्रामीण बूथ कमेटियों में कार्य करने वाले कांग्रेस जन, एनएसयूआई के साथी, युवा कांग्रेस के साथी, अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर के केंद्र सरकार के ग़लत नीतियों के खिलाफ हो रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने समस्त कांग्रेस जनो से उपस्थित होने की अपील किया है।
