पाटन। चंद्राकर छात्रावास रायपुर में मंगलवार को प्रदेश सरपंच संघ के संगठन का चुनाव किया गया। जिसमें पाटन जनपद के ग्राम महकाखुर्द के युवा सरपंच एवं पाटन ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ को प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया। सुरेंद्र गायकवाड़ के अनुशंसा से नीलेश गनीर सरपंच गोंडपेंड्री, कोषाध्यक्ष सरपंच संघ विकासखंड पाटन को प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष, भूषण सोनवानी सरपंच चूनकट्टा को मीडिया प्रभारी, किशन भारती सरपंच मुड़पार को महामंत्री , मनीष पटेल सरपंच तेलीगुडरा मीडिया प्रभारी प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ का नियुक्त किया गया l
सुरेंद्र बने प्रदेश सरपंच संघ के सचिव, नीलेश गनीर उपाध्यक्ष
