नींव” में 03 सप्ताह का ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न


पाटन—जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल जिला दुर्ग के कुशल नेतृत्व व दिशा निर्देशन में, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेन्द्र पांडे तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक विवेक शर्मा , समग्र शिक्षा जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले की विकासखंड दुर्ग और पाटन की 200 प्राथमिक शालाओं में “लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन” द्वारा प्राथमिक कक्षाओं कक्षा 1, 2 व 3 में प्रारंभिक भाषा शिक्षण के अंतर्गत “नींव अधिगम संवर्धन” कार्यक्रम विगत 2019-20 शैक्षणिक सत्र से संचालित किया जा रहा हैI जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा बच्चों को पठन अभ्यास हेतु कक्षा अनुरूप उपयुक्त अभ्यास पुस्तिकाएं प्रदान की जाती है, साथ ही कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु समय-समय पर कक्षा शिक्षकों को भी क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैI
इसी तारतम्य में नए सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 2 व 3 कक्षाओं में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों का 03 सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गयाI जिसके अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा ने बतलाया कि यह प्रशिक्षण “लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन” द्वारा इस वर्ष कक्षा 2 व 3 में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों को चिन्हाकित करके उन्हें प्रशिक्षित किया गया हैI कोविड महामारी के चलते शिक्षकों का सीधा सामूहिक प्रशिक्षण संभव नहीं था ऐसी स्थिति में यह प्रशिक्षण पूरी तरह से ऑनलाइन संचालित किया गयाI
उन्होंने आगे बतलाया कि इस प्रशिक्षण कार्य में विकासखंड दुर्ग और पाटन की लगभग 359 शिक्षकों ने भाग लिया है और संचालित शालाओं में से ही चिन्हाकित कक्षा शिक्षक व संकुल समन्वयकों में से लगभग 35 सदस्यों ने मुख्य प्रशिक्षण-कर्त्ता की भूमिका निभाईI “लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन” संस्था के जिला अकादमिक समन्वयक श्री राहुल श्रीवास्तव ने बतलाया कि इस प्रशिक्षण की शुरुआत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में हुई, जहाँ पर सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सबसे पहले ऑनलाइन पंजीयन कराया तत्पश्चात द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सप्ताहों में विषयवार संदर्शिकाओं पर समझ विकसित की गयीI क्रमानुसार प्रत्येक संदर्शिकाओं पर प्रति सप्ताह के मध्य में एक दूरभाष संवाद का आयोजन किया जाता था जिसमें सभी शिक्षक अपने अपने समूहों में अपने अपने विचारों को प्रकट करते थे तथा अपनी समझ पुख्ता करते थेI सप्ताह के अंत में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी होती थी जिसे सभी प्रतिभागी शिक्षक ऑनलाइन ही दर्ज करते थेI प्रत्येक प्रश्नोत्तरी पर सामूहिक दूरभाष संवाद के दौरान एक चर्चा भी होती थीI इस प्रशिक्षण में दुर्ग और पाटन के DRG मधुसूदन नेवेन्द्र,ललित बिजौरा,सुशील सूर्यवंशी,लालिमा चंद्राकर,कृष्ण कुमार,प्रमिला वर्मा,कविता देवांगन,मनोज कश्यप,मिलिंद चन्द्रा, विरेंद्र साहू,अंकेश महिपाल,ओमप्रकाश साहू,रेणुका वर्मा एवं भानमती कुर्रे जी का विशेष सहयोग रहा ।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण से निःसंदेह आगामी सत्रों में शालाओं या मोहल्ला कक्षाओं के बेहतर संचालन में कक्षा शिक्षकों को अवश्य सहयोग प्राप्त होगाI ऑनलाइन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में “लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन” संस्था के ब्लाक समन्वयक नेमु साहू, हलधर साहू, प्रदीप शर्मा, ओंकार मिश्रा, तथा जागेश्वर ध्रुव आदि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किएI 03 सप्ताह के ऑनलाइन प्रशिक्षण को सुनियोजित रूप से संचालित व आयोजित करने हेतु जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त साहू ने विकासखंड दुर्ग और पाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. आर. जगदल्ले जी व कार्यक्रम समन्वयक, संकुल समन्वयकों व अन्य सभी शिक्षक साथियों तथा सहयोगियों को धन्यवाद व जिला शिक्षा अधिकारी तथा समग्र शिक्षा जिला दुर्ग का आभार ब्यक्त किया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आगामी सत्रों में बेहतर क्रियान्वयन हेतु शुभकामनायें दीI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *