छुरा —-वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत वनमंडलाधिकारी गरियाबंद एवं उप वनमंडलाधिकारी राजिम के मागदर्शन पर कक्ष कं 117 दिवना परिसर अंतर्गत बिती रात दिनांक 02.08.2021 को वन्यप्राणी जंगली सुअर का अवैध शिकार कर मांस काटने के आरोप में कमंश : ( 1 ) भगत राम / ईतवारी कमार ग्राम कुसुमपानी ( 2 ) चैतराम / पल्टू कमार ग्राम कुसुमपानी ( 3 ) रामचंद / छिनूराम कमार ग्राम कुसुमपानी ( 4 ) मिथलेश / चैतूराम साहू ग्राम कुसमुपानी के आरोपियों को पकड़ा गया है और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 , 50 , 51 के तहत कार्यवाही वन अपराध प्रकरण क 17416/08 दिनांक 02.08.2021 जारी किया गया है एवं उक्त चारो आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी राजिम में कोर्ट चालान प्रस्तुत किया जा रहा है । अवैध शिकार प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही में अशोक कुमार भट्ट प.अ. पाण्डुका , रिखीत राम ध्रुव प.स. पाण्डुका , टीकेश्वर प्रसाद गिरी प.स. गायडबरी , लोकेश श्रीवास वनरक्षक , धर्मेन्द्र निराला वनरक्षक , नेहरू सिंह ध्रुव वनरक्षक अजय कंवर वनरक्षक डिगेश्वर ठाकुर वनरक्षक एवं शिवकुमार साहू आदि का योगदान रहा । . “

