कोविड19 में शासकीय कर्मियों के निधन पर अनुकम्पा नियुक्ति पर देरी क्यों?-अनिल चन्द्राकर

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद । भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से जिले में अनेक शासकीय कर्मियों की मौत हुई है, ऐसे परिवार सदमे से उबर नहीं पाया है, किंतु अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्ति आदेश देने में देर किया जाना समझ से परे है, उन्होंने कहा है कि एक तो परिवार पीड़ित है, ऊपर से अनुकंपा नियुक्ति जल्द नहीं दिया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामले को अति संवेदनशील मानते हुए त्वरित रूप से अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी करें।
श्री चंद्राकर ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य में कांग्रेस कि सरकार चल रही है, उसी के तर्ज पर प्रशासन न चले, बल्कि ऐसे मामलों में सहानुभूति रखते हुए प्रशासन कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति हमदर्दी रखें ।
बताया कि कई प्रभावित परिवार के लोग अनुकंपा नियुक्ति के लिए चक्कर लगा रहे है, जिला प्रशासन के कई विभाग द्वारा एक दो दिनों के भीतर नियुक्ति किए जाने की बात कही जा रही हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि अनुकंपा नियुक्ति का आदेश शीघ्र जारी करें। जिला प्रशासन सहज, सरल और लोगों के प्रति सहानुभूति का भाव रखते हुए पीड़ित लोगों के प्रति न्याय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *